Advertisement

अच्छी खबर: महराजगंज में 1 से 14 जुलाई तक रोजगार भर्ती शिविर, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भारतीय सुरक्षा दक्षता परीक्षण एवं एसआईएस लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों में 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक रोजगार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगे।
जानकारी के मुताबिक भर्ती शिविर का कार्यक्रम 1 व 2 जुलाई को सिसवा और नौतनवा, 3 व 4 जुलाई को मिठौरा और घुघली, 6 व 7 जुलाई को फरेंदा और निचलौल, 8 व 9 जुलाई को लक्ष्मीपुर और पनियरा, 10 व 11 जुलाई को परतावल और धानी, 13 व 14 जुलाई को सदर और बृजमनगंज के विकास खंड कार्यालयों के परिसरो में आयोजित होगी। इसके लिए योग्यता एवं पात्रता, अभ्यर्थी का 10वीं पास होना आवश्यक है। आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। इतना ही नहीं अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7233881429, 7380978042 और 9455609644 पर संपर्क कर सकते हैं।
error: Content is protected !!