Advertisement

महराजगंज में ई-रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी निलंबित

Loading

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले में ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बवाल में बदल गया। दो युवकों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ। लेकिन मामला उस समय गंभीर हो गया। जब एक ई-रिक्शा चालक और पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर गिरने के बाद वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मी ने खड़े होकर ई-रिक्शा चालक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने न केवल पूरा घटनाक्रम देखा, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी आक्रोशित होकर चालक पर लगातार प्रहार कर रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग वीडियो बनाते रहे। इस घटना ने पुलिस की छवि को धक्का पहुंचाया है और अनुशासनहीनता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर ‘थर्ड डिग्री’ का इस्तेमाल करते हुए चालक के साथ और सख्ती की। इतना ही नहीं, 4 से 5 सिपाही चालक के घर भी पहुंचे और बिना किसी तहरीर के उसे उठा ले गए। इस कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले ने तूल पकड़ने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। साथ ही ई-रिक्शा चालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला घुघली थाने के पकड़ी सिसवा क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवहार को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।
error: Content is protected !!