Advertisement

ब्रेकिंग: बाइक की चपेट में आने से महिला घायल, अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Loading

Maharajganj kabhar live 

महराजगंज। जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नारायनपुर में बुधवार रात करीब आठ बजे दरवाजे पर खड़ी एक महिला को बाइक सवार चपेट में ले लिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायल महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। लेकिन उससे पहले ही महिला की रास्ते में मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला की जांच कर मृत घोषित किया, तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक गांव नारायनपुर निवासी इल्ताब की पत्नी जैनब खातून (50) दरवाजे के सामने टहल रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस दौरान जैनब खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में घायल जैनब खातून का अत्यधिक रक्तस्राव होने के चलते अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। जैनब की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वही गांव के भी शोक का माहौल बन गया।
इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!