Advertisement

सुंदरीकरण गेट ढहने से मासूम की मौत, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले के नौतनवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम शेष फरेन्दा में एक दर्दनाक हादसे में गांव की पोखरी पर निर्मित सुंदरीकरण गेट अचानक ढह गया। जिसके मलबे में दबकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव की पोखरी के पास खेल रहे एक मासूम विक्की पर अचानक सुंदरीकरण गेट का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। गेट के मलबे में दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन उसकी हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई तथा हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। इधर ग्रामीणों ने सुंदरीकरण गेट के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के चलते गेट कमजोर बना था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है तथा लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
error: Content is protected !!