पुलिस के हिरासत में दोनों आरोपी

Loading

पुलिस के हिरासत में दोनों आरोपी
Maharajganj khabar live
निचलौल। शहर के मियां मोहल्ले में सोमवार रात में चिकन की दुकान पर मामूली बात को लेकर हुए विवाद हो गया था। इस दौरान चाकू से किए गए वार में एक राहगीर किशोर घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में आगे की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। इतना ही नही जांच में दोनों की चिकन की दुकानें अवैध पाए जाने पर पुलिस उन्हें सीज भी कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया है कि सोमवार रात मियां मोहल्ला निवासी इम्तेयाज और गोलू उर्फ अलाउद्दीन के बीच चिकन की दुकान पर मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान इम्तेयाज ने चिकन काटने वाले चाकू से गोलू पर वार किया। गोलू को बचाने के प्रयास में चाकू वहां से गुजर रहे हरिओम अग्रवाल (17) निवासी मारवाड़ी मोहल्ला को लग गया, जिससे वह घायल हो गए। इन्होंने आगे कहा कि अजय अग्रवाल की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की चिकन की दुकानें अवैध पाए जाने पर उन्हें सीज कर दिया गया। पुलिस ने इम्तेयाज पुत्र मुन्ना और गोलू उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मेहबूब, निवासी मियां मोहल्ला, निचलौल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
error: Content is protected !!