Loading

अवैध कब्जा पर कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम
Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम गिरहिया में लगभग तीन दशक से करीब 16 एकड़ सीलिंग की भूमि पर कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा किया था। ऐसे में मंगलवार को प्रशासन ने इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीलिंग भूमि पर लगे गन्ने की फसल को तीन ट्रैक्टर से जोतकर खाली कराया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच रहा। इतना ही नहीं उक्त सीलिंग भूमि पर दोबारा कब्जा करने पर अधिकारियों की ओर से अवैध कब्जाधारियों को सख्त कार्रवाई के लिए चेतावनी भी दी गई है।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि गिरहिया ग्राम प्रधान पूनम चौधरी की ओर से डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव की सीलिंग भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की गई थी। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर भूमि को खाली कराने की कार्रवाई की है। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि गांव में स्थित आराजी संख्या 107 रकबा 3.411 हेक्टेयर तथा आराजी संख्या 106 रकबा 2.886 हेक्टेयर सहित कुल करीब 16 एकड़ भूमि सीलिंग की घोषित सरकारी भूमि है। इस भूमि पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा कर खेती शुरू कर दी थी। वर्तमान में उक्त भूमि पर गन्ने की फसल भी लगा रखी थी। प्रशासन द्वारा कई बार सूचना और चेतावनी दिए जाने के बावजूद कब्जाधारियों की ओर से भूमि को खाली नहीं की गई। इसके चलते यह कार्रवाई करनी पड़ी।
इन्होंने आगे कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त सीलिंग भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ ही संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह, हल्का लेखपाल अनिल कुशवाहा, मनीष पटेल, भारतेंदु, उत्कर्ष समेत राजस्व विभाग और पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!