Loading

वायरल वीडियो और गिरफ्तार आरोपी
Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव टिकुलहिया में भूमि विवाद को लेकर कुछ मनबढ़ गोलबंद हो गए। उसके बाद मनबढ़ पीड़ित को लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। कुछ देर में मनबढ़ों की दुस्साहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो और पीड़ित से तहरीर मिलते ही पुलिस भी सख्त हो गई। पुलिस मामले में मंगलवार को आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान सहित कई के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पीड़ित सतीश मद्धेशिया निवासी टिकुलहिया ने बताया है कि पैतृक भूमि के रकवा संख्या 588 में 0.097 हेक्टेयर उनके रकवा 40.250 वर्गमीटर भूमि गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु प्रजापति खरीदे है। जबकि खाता संख्या 737 के आराजी नंबर 588 रकबा में 0.097 हेक्टेयर के आधे हिस्से की भूमि को पिता के द्वारा जग्गी को बैनामा कर दिया गया था। जबकि शेष बचे भूमि अभी पैतृक हिस्से की है। उक्त पैतृक भूमि पर पांच फीट ऊंची बाउंड्री के साथ ही कई दैनिक जरूरत की सामानों का भी निर्माण कराया गया है। आरोप है कि इसके बावजूद भी पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु प्रजापति कुछ लोगों के साथ गोलबंद होकर भूमि पर जबरन कब्जा करने लगे। इसका विरोध करने पर सरेआम लाठी डंडों से पिटाई भी की गई। इतना ही नहीं आरोपियों की ओर से उन्हें बेरहमी से पिटाई कर जानमाल की धमकी भी दी गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि मामले में पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु प्रजापति, आदर्श, आदित्य, जग्गी, शिवम सहित कई अज्ञात निवासी टिकुलहिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली गई है। इतना ही नहीं आरोपी विष्णु प्रजापति, आदर्श और आदित्य को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
error: Content is protected !!