![]()

प्रतीकात्मक तस्वीर
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जनपद के निचलौल क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिरुद्ध कुमार का वृहस्पतिवार को महोबा जिले में स्थानांतरण कर दिया गया। शासन स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें नई तैनाती महोबा जनपद में दी गई है। अनिरुद्ध कुमार के तबादले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासनिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई। निचलौल क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। उनके स्थानांतरण के बाद अब निचलौल क्षेत्राधिकारी पद पर नए अधिकारी की तैनाती का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने स्थानांतरण आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


