![]()

प्रतीकात्मक तस्वीर
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे बहुआर में शनिवार को दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक घायल की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक बरोहीया निवासी केश्वर (65) बाइक से भारत नेपाल बार्डर से सटे बहुआर बाजार गए हुए थे। जहां से लौटते वक्त घुघली थाना क्षेत्र घुघली निवासी गुलशन कुमार (21) की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में घायल गुलशन कुमार की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


