Advertisement

ब्रेकिंग: सेमरी में परफारमेंस ग्रांट के लाखों के खेल का खुलासा, 4.54 लाख की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई

Loading

प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जनपद के विकास खण्ड सिसवा अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी में परफारमेंस ग्रांट से कराए गए विकास कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता संतोष त्रिपाठी द्वारा की गई शिकायत के बाद जांच में लाखों रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों को 4,54,220 रुपये की दुरुपयोगित धनराशि में से आधी रकम 2,27,110 रुपये ग्राम निधि प्रथम खाते में जमा कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
पहला मामला एएनएम सेंटर के कायाकल्प कार्य से जुड़ा है। जांच में पाया गया कि वर्ष 2022-23 में इस कार्य पर 2,80,000 रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि वर्ष 2023-24 में उसी कार्य के लिए 4,28,306 रुपये का पुनः भुगतान किया गया। कार्य का कुल प्राक्कलन 4.90 लाख रुपये था और अवर अभियंता द्वारा 4,28,306 रुपये का मापन भी किया गया था। इसके बावजूद पूर्व में किए गए 2.80 लाख रुपये के भुगतान को सत्यापन रिपोर्ट में नहीं दर्शाया गया। जांच अधिकारियों ने इसे स्पष्ट वित्तीय अनियमितता मानते हुए 2,80,000 रुपये को संदिग्ध भुगतान की श्रेणी में रखा है।
दूसरा मामला रमेश के खेत से सलामत के घर तक आरसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सड़क निर्माण वास्तविक स्थल से अलग स्थान पर कराया गया, जबकि भुगतान पुराने प्रस्तावित स्थल के नाम पर लिया गया। जांच में सामने आया कि इस कार्य का कुल प्राक्कलन 3,26,000 रुपये था, जिसके सापेक्ष 2,07,229 रुपये का भुगतान वर्ष 2023-24 में किया गया। वहीं वर्ष 2022-23 में भी इसी कार्य पर 1,58,382 रुपये और 15,838 रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका था। इस प्रकार कुल 1,74,220 रुपये की वित्तीय अनियमितता प्रमाणित हुई।
जांच के दौरान वर्तमान ग्राम पंचायत अधिकारी ने भी लिखित रूप में अनियमितताओं की जानकारी दी। मामले के उजागर होने के बाद पंचायत व्यवस्था और विकास कार्यों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वही जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने जिम्मेदारों को पत्र जारी कर जल्द ही धनराशि जमा कराने का निर्देश देते हुए आगे की कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
error: Content is protected !!