Advertisement

ब्रेकिंग: निचलौल के बढ़ेपुरवा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 700 लीटर अवैध डीजल बरामद

Loading

बरामद अवैध ईंधन के साथ टीम

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ेपुरवा में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने अवैध डीजल भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल और पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान पटेल की संयुक्त टीम ने गांव में छापेमारी कर लगभग 700 लीटर अवैध डीजल बरामद किया।
जानकारी के अनुसार प्रशासन को गांव निवासी ध्रुप प्रजापति के घर में अवैध रूप से डीजल भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान घर में बड़ी मात्रा में डीजल रखा मिला, जिसे टीम ने तत्काल कब्जे में ले लिया। छापेमारी के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अधिकारियों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करते हुए बरामद डीजल को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय कोटेदार को सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि अवैध रूप से डीजल भंडारण करना नियमों का उल्लंघन है और इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध ईंधन कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
error: Content is protected !!