Advertisement

आरआरसी नाली निर्माण में धांधली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण रोक किया प्रदर्शन

Loading

नाली निर्माण में धांधली पर प्रदर्शन करते लोग

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत बैठवलिया कलनहीं निर्माणधीन सड़क के किनारे बन रहे आरआरसी सड़क में जिम्मेदारों की ओर से जमकर धांधली की जा रही है। ऐसे में सोमवार को जिम्मेदारों के खिलाफ ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। इस दौरान ग्रामीणों ने पहले निर्माणधीन नाली का कार्य रोक मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन की। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे इस्लाम, रामवृक्ष, नंदू, रमेश, प्रेमलाल, रामनरेश यादव, जमालु, शराफू, मुर्तुजा, राम प्रसाद, शिवलाल, भोले, शंभू, राधे, मनोहर भारती, शिव भारती, राम भारती, चंद्र भारती आदि लोगों ने बताया कि बैठवलिया कलनहीं मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। ऐसे में इस सड़क के दोनों छोर पर डोमाखंड कृषक इंटर कॉलेज से लेकर गांव के बाहर तक आरआरसी नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की ओर से नाली निर्माण में जमकर मनमानी किया जा रहा है। कही निर्माणधीन नाली की सड़क से दूरी एक मीटर है, तो कही उससे काफी कम है। इतना ही नहीं दोयम दर्जे की सामाग्री से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। यही कारण है कि अभी नाली निर्माण का कार्य पूरा भी नहीं हुआ, जबकि कई जगहों पर टूटने लगी है। जिम्मेदारों की लापरवाही का हद यहां तक है कि निर्माणधीन नालियों के ऊपर स्लैब भी नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में आशंका है कि आबादी के बीच से होकर गुजर रही नाली से अनहोनी न हो जाय। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!