![]()

अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी
Maharajganj kabhar live
निचलौल। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह सिवान में बुधवार को अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन कार्य में लगी दो जेसीबी मशीनों एवं एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जिला खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंच छापा मारा गया। इस दौरान देखा गया कि जेसीबी मशीनों से अवैध खनन कार्य कराया जा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीनों एवं वाहनों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मौके पर एक पक्ष द्वारा भट्ठे से संबंधित कागजात प्रस्तुत किए गए। जिसकी जांच के बाद एक जेसीबी को छोड़ दिया गया। वहीं दो अन्य जेसीबी मशीनों और एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया गया। इन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।


