Advertisement

निचलौल में मक्के के खेत में मिला तेंदुए का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Loading

मृत पड़ा तेंदुआ

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सोहागीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज से सटे रामचन्द्रही गांव में मक्के के खेत में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। तेंदुए को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचने लगे, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस और वन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार रामचन्द्रही गांव निवासी संजय गोंड के मक्के के खेत में ग्रामीणों ने तेंदुए को पड़ा देखा। पहले लोगों को लगा कि तेंदुआ जिंदा है, जिसके कारण गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही निचलौल वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू करने की तैयारी की। हालांकि जांच के दौरान वन विभाग को पता चला कि तेंदुए की पहले ही मौत हो चुकी है।
वन विभाग ने मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही वन विभाग की टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
error: Content is protected !!