Advertisement

महराजगंज टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी

Loading

शपथ लेते निर्वाचित पदाधिकारी

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। राज्य कर सभागार में टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त खंड-1 राज्य कर हरिशंकर प्रसाद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त खंड-2 मनोज कुमार विश्वकर्मा, उपायुक्त खंड-3 चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त संतोष कुमार एवं सहाय आयुक्त प्रियंका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हैदर अली ने की तथा संचालन एडवोकेट कपिल देव प्रजापति द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि हरिशंकर प्रसाद ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद पटेल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री अरुण कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अवधेश प्रजापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आलोक कुमार शाही, उमाशंकर जायसवाल, रामशीष जायसवाल, कपिल देव प्रजापति, दिलीप रौनियार, ऋषि देव यादव, विजय श्रीवास्तव एवं सुभाष चंद गोयल ने भी शपथ ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लिया।
समारोह में अभय शर्मा, अवनीश पटेल, सुभाष चन्द जायसवाल, अरुण प्रताप सिंह, जुलकुरैन, सत्येन्द्र पटेल, सत्येन्द्र तिवारी सहित कई गणमान्य अधिवक्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
error: Content is protected !!