![]()

Mahrajganj khabar live
महराजगंज। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता गिरजेश जायसवाल ने बुधवार को लखनऊ स्थित आवास पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान सिसवा नगर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
गिरजेश जायसवाल ने नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास की संभावनाओं को मंत्री के समक्ष रखा। नगर में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, विकास कार्यों में तेजी लाने और सिसवा को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप देने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि सिसवा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।
जायसवाल ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलती है। सिसवा बाजार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और नगरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा। कैबिनेट मंत्री से हुई मुलाकात को सिसवा नगर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। गिरजेश जायसवाल ने कहा, “नगरवासियों का विश्वास हमारी ताकत है और सिसवा का विकास हमारा संकल्प है।


