Advertisement

निचलौल में डीजल नहीं मिलने पर किसान ने सड़क पर लेट किया जाम, वीडियो वायरल

Loading

डीजल नहीं मिलने पर सड़क पर लेटा किसान

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के चिउटहा निचलौल मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के पास संचालित एक पेट्रोल पंप पर किसान को डीजल नहीं मिलने पर बीच सड़क में लेट जाम लगा दी। इस दौरान जहां सड़क के दोनों पर वाहनों की भीड़ जुट गई। वही पंप पर तैनात कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि उक्त वीडियो को अमर उजाला पुष्टि नहीं कर रहा है।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के मुताबिक चिउटहा निचलौल मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के पास संचालित एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क के बीच में लेते अधेड़ किसान अपना नाम मोहन गुप्ता निवासी रामपुरवा थाना कोठीभार बता रहा है। किसान सड़क पर लेते हुए किसी को मोबाइल से फोन मिलाकर कह रहा है कि खेत में लगा गन्ना की फसल सिंचाई न करने के चलते सूख रहा है। ऐसे में गन्ने की फसल में सिंचाई करने के लिए डीजल को ढूंढते हुए खोन्हौली गांव के पास संचालित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां पर देखा कि पेट्रोल पंप के कर्मियों ने कई लोगों को बड़े बड़े डब्बे में तेल दिया। जबकि वह महज पांच लीटर डीजल देने के लिए पैर पकड़कर गुहार लगाते रहे। लेकिन उन्हें डीजल नहीं दिया गया। सड़क पर लेते किसान बार बार मौके पर पत्रकार को भेजने और एसडीएम से तत्काल पेट्रोल पंप की जांच कराने की गुहार लगाया जा रहा है।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि उक्त पेट्रोल पंप की कई बार शिकायत मिल चुकी है। मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
error: Content is protected !!