![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले में नशीली पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। क्योंकि गांजा के बाद अब पुलिस एक बार फिर से लक्जरी वाहन से 48.5 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस बरामद चरस के साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार की है। पिछले कुछ दिनों से चरस की तस्करी लक्जरी वाहन से किया जा रहा था। पुलिस बरामद चरस को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना परसामलिक के थानाध्यक्ष अभयनारायण सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ठुठीबारी-नौतनवा मुख्य मार्ग पर सेखुआनी टोला शंकरपुर की ओर से एक स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध चरस की खेप ले जाई जा रही है।सूचना को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सेखुआनी शंकरपुर चौराहा पर घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
करीब दो बजे स्वीफ्ट डिजायर कार को रोका गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर वाहन से 59 अलग-अलग प्लास्टिक की पन्नियों में कुल 48.686 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके से वाहन चालक राकेश यादव निवासी ग्राम सेखुआनी टोला शंकरपुर थाना परसामलिक को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के दौरान एक मोबाइल फोन, पिंक रंग) तथा 700 रुपये नकद भी कब्जे में लिए गए। बरामद वाहन को भी सीज कर दिया गया है।उधर पुलिस पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।उसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार बरामद चरस की मात्रा व्यावसायिक स्तर की है, जिसके चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
वही अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि अभियुक्त किसी संगठित तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है, कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी, और इसे कहां पहुंचाया जाना था। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस ने खुफिया तंत्र को और सक्रिय कर दिया है।


