![]()
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों को कुछ जालसाजों ने लखनऊ बुलाकर विजिटिंग कार्ड दिखा झांसे में ले लिया। उसके बाद जालसाजों ने दोनों बेरोजगार युवक को मारिशस में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाने की झांसा देकर 2.37 लाख रूपये की ठगी कर ली। वही लंबे समय बाद भी मारिशस न भेजने पर रकम वापस की गुहार लगाने पर जालसाज पीड़ित युवकों को जानमाल की धमकी देने लगे है। फिलहाल पुलिस पीड़ित युवकों के तहरीर पर सोमवार को चार जालसाजों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पिपराकाजी निवासी पीड़ित युवक विनोद और वाजिद अली ने संयुक्त रुप से बताया है कि वह दोनों लोग बेरोजगार है। रोजगार के सिलसिले में गांव के ही रहने वाले दोस्त रामसनेही प्रजापति से चर्चा कर रहे थे। उसी बीच अलीगंज लखनऊ के रहने वाले एक शख्स से मोबाइल फोन के जरिए बात हुई। जिस दौरान शख्स ने बताया कि विदेश भेजने का ऑफिस पी०एस० वर्क एंड डेवल इन्फोटेक टावर 18 चन्दगंज नियर चन्देशेखर पार्क अलीगंज लखनऊ में स्थित है। जहां से बीजा पर पंकज नाम के शख्स की ओर से विदेश भेजा जाता है। उसके बाद जब पंकज से बात हुई, तो बताया गया कि कई किस्तों में ढाई लाख रूपये देने पर वह मारिशस में नौकरी लगवा देंगे। जहां पर प्रति महीने वेतन मारिशस करेंसी 35 हजार रुपए होगी। जो भारतीय मुद्रा में 60 से 65 हजार रूपये होगी। जिस दौरान वह लोग अच्छे पैकेज पर नौकरी की बात सुनकर लालच में आ गए। फिर 12 अप्रैल 2025 को ऑफिस अलीगंज लखनऊ पहुंच गए। जहां कर पंकज अपना विजिटिंग कार्ड दिखाकर झांसे में लेते हुए उन लोगों का पासपोर्ट ले लिया। उसके बाद पंकज की ओर से रकम की मांग की गई। जिस दौरान वह लोग पंकज के बताए गए कई लोगों के खाते में कई किस्तों में कुल 237200 रुपया दे दी। उसके बाद पंकज उन लोगो को बीजा व टिकट देने के लिए दिल्ली बुलाया। जहां पर तैमूरनगर ओखला स्थित ऑफिस से उन लोगों को आशिक खान की ओर से टिकट और बीजा उपलब्ध कराया गया। जिसकी जांच कराने पर पता चला कि वह फर्जी है। ऐसे में जालसाजों ने उन्हें झांसे में लेकर रकम की ठगी कर ली है। इतना ही नहीं अब जालसाज उन्हें धमकी भी देने लगे है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित दिनों युवकों की तहरीर पर आरोपी पंकज, अखिलेश, हेमा पटेल और आशिक अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


