Advertisement

बड़ी खबर: महराजगंज से नेपाल जा रही श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 2 की मौत, 18 घायल, नेपाल के बुटवल में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

Loading

दुर्घटनास्थल पर जाते प्रशासनिक अधिकारी

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले से नेपाल जा रहे श्रद्धालुओं की बस एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज नेपाल के बुटवल स्थित अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि यह बस महराजगंज जिले से नेपाल के रूपनदेही स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल स्वर्गद्वारा जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सवार थे, जो दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी बुटवल के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को आनन-फानन में बुटवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी में बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। महराजगंज प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी नेपाल के लिए रवाना हो रहे हैं, ताकि घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं घायल यात्रियों के परिवारजन भी चिंतित हैं। प्रशासन ने नेपाल के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क साध लिया है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे महराजगंज जिले को शोक में डाल दिया है।
वही इस संबंध में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से करीब 20 लोग नेपाल बस में सवार हजार नेपाल के स्वर्गद्वारी तीर्थस्थल जा रहे थे। जो बुटवल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। नेपाल के अधिकारियों से वार्ता की गई है। घायलों को नेपाल के लुंबनी स्थित सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नेपाल के लिए 10 एंबुलेश स्वास्थ्य कर्मियों के साथ रवाना किया गया है। सीमावर्ती तहसील प्रशासन को तत्काल नेपाल भेज दिया गया। 20 श्रद्धालुओं में एक महिला निर्मला मौर्य 30 और एक बच्ची काव्या मौर्य की मौत हो गई। घायलों को तत्काल नेपाल से लाकर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। प्रदेश सरकार भी लगातार घायल श्रद्धालुओं के साथ है।
error: Content is protected !!