Advertisement

ब्रेकिंग: महराजगंज में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Loading

घटना के पहुंची पुलिस

रिपोर्ट, पुनीत कुमार पांडेय
महराजगंज। जिले के सेमरा चन्द्रौली गांव में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है, कि महिला की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया है, ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए तीन दिनों तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान किया जाएगा।
घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बसवार गांव निवासी राजाराम के खेत में महिला का अधजला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत ग्राम प्रधान सचिन कुमार सिंह को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने श्यामदेवरवा थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिमेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ और सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव बुरी तरह जला हुआ है, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, मौके से बिछिया और पायल मिलने के आधार पर महिला के विवाहित होने की आशंका जताई जा रही है।
फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है। शव को पहचान के लिए तीन दिनों तक मोर्चरी में रखा जाएगा, इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे की बात कह रही है।

error: Content is protected !!