![]()

हादसे के बाद जुटी भीड़
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुहीधुस के पास वृहस्पतिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हर कोई को झकझोर कर रख दी है। गिट्टी लदी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस टीम मासूम सहित तीनों का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी में मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुहीधूस के पास ट्रक और बाइक सवार में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार नौशाद (28) पत्नी सलेहा (26) के साथ ही मासूम बेटी शहजादी पांच साल निवासी पकड़ी भारतखंड थाना कोठीभार की मौके पर मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस टीम मृत तीनों के शवों को कब्जे में लेने के साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि एक ही बाइक पर सवार तीन लोग ईंट भट्ठे से वापस लौट रहे थे। इसी बीच बलुहीधूस के पास तेज रफ्तार से आ रही गिट्टी लदे ट्रेलर की चपेट में बाइक आ गई। इसके चलते बाइक सवार एक पुरुष एक महिला के साथ ही एक पांच साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है।


