Advertisement

महराजगंज में रोहिन नदी पर 26.82 करोड़ से बनेगा पक्का पुल, दर्जनों गांव के लोगों को होगी सहूलियत

Loading

लकड़ी के पुल से गुजरते लोग

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज।  जिले में तीन तरफ से घने जंगलों और रोहिन नदी से घिरे करीब एक दर्जन गांव के लोग आजादी से अब तक जान जोखिम में डाल नदी पार करते आ रहे है। लोग नदी पर पुल बनवाने के लिए पिछले कई दशकों से आंदोलन कर रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में वोट न डालने का भी बहिष्कार किया था। अब इस रोहिन नदी पर 27 लाख रूपये की लागत से पक्का पुल बनाया जाएगा। इस कार्ययोजना पर शासन ने मुहर लगा दी है। इसकी जानकारी मिलते ही यहां बसने वाले करीब 40 हजार की आबादी के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे है।
महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लाक के सेमरहवा सहित कई गांवों के ग्रामीणों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा सौगात दिया है। नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयासों की बदौलत रोहिन नदी पर पक्का पुल बनाने के लिए सरकार ने 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। पिछले कई दशकों से यहां के लोग आज तक बांस के पुल या नाव के सहारे आने-जाने को विवश हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने पक्के पुल निर्माण की मांग को लेकर करीब 5 घंटे तक मतदान का बहिष्कार भी किया था। विधायक के आश्वासन पर मतदान शुरू हो सका था। विधायक त्रिपाठी ने इस मामले को विधानसभा में उठाया था और मुख्यमंत्री को पत्र देकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया था।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सेमरहवां और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सेमरहवां घाट पर रोहिन नदी पर लंबे समय से प्रस्तावित पुल निर्माण को शासन स्तर से करीब 27 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दी। बताया जा रहा है कि तीन ओर घने जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में पुल के अभाव में ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में रोहिन नदी उफान पर होने से सेमरहवां समेत आसपास के कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था।
ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से वह लोग दैनिक जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काफी दुश्वारियां झेल रहे है। लेकिन अब नदी पर पुल बन जाने के बाद उन्हें इससे काफी राहत मिलेगी। विधायक से मांग किया गया था। अब विधायक की मदद नदी पर पुल बन जाएगा। ऐसे में नदी पर पुल बनने की खबर के बाद वह लोग काफी खुश है।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी: इस मुद्दे को लगातार शासन स्तर पर उठाया। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लिखित अनुरोध किया गया। इतना ही नहीं मामले को सदन में भी रखा गया। ऐसे में अब सेमरहवां घाट पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुल बनने से सेमरहवां सहित आसपास के गांवों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
error: Content is protected !!