Advertisement

निचलौल शहर की दो सड़के 50 स्ट्रीट लाइट से होगी रोशन, होगी सुविधा

Loading

स्ट्रीट लाइट लगाते कर्मी

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर के टिकुलहिया मार्ग के साथ ही चिउटहा सड़क पर लंबे समय से अंधेरा के चलते दुश्वारियों से गुजर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। क्योंकि नगर पंचायत की ओर से इन दोनों सड़कों को जल्द रोशन करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। माना जा रहा है कि रात के वक्त सुरक्षा बढ़ाने और सड़क हादसों पर इससे अंकुश लगेगा।
नगर पंचायत कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के तेजी से बढ़ते विस्तार और आबादी को देखते हुए इन दोनों सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्राथमिकता दी गई है। इन दोनों सड़कों पर रात के समय काफी अंधेरा होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यह दोनों सड़क शहर से निकलने के बाद ग्रामीणों इलाकों की ओर जाने वाली मुख्य सड़क मानी जाती है। इन सड़कों पर भीड़ रहने के चलते सड़क हादसे और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इसलिए इन दोनों सड़कों को प्राथमिकता में रखा गया है। ऐसे में टिकुलहिया मार्ग कर 30 और चिउटहा मार्ग पर 20 स्ट्रीट लाईट सहित कुल 50 स्ट्रीट लाइट को करीब 15 फीट ऊंचाई पर लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही पुरानी लाइटों को भी मरम्मत कराया जा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि शहर में लोगों के सुविधाओं के लिए सड़क, नाली निर्माण कराने के साथ ही चौराहे और सार्वजनिक जगहों पर पथ प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था कराई जा रही है। शहर के विकास के लिए तेजी के साथ निरंतर सड़कों के साथ ही अन्य जनसुविधाओं का कार्य कराया जा रहा है।
error: Content is protected !!