Advertisement

दो एकड़ भूमि बेचने के नाम पर दंपति ने 49 लाख की ठगी, प्राथमिकी कर जांच में जुटी पुलिस

Loading

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवा द्वारिका (नेहरू नगर) निवासी एक व्यक्ति से दंपति ने दो एकड़ भूमि बेचने के नाम पर 49 लाख रूपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दंपति के खिलाफ शुक्रवार को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा द्वारिका निवासी बृज्येन्द्र बहादुर सिंह उर्फ आशीष ने बताया है कि उनकी जान पहचान इंद्रानगर वार्ड (असमन छपरा) निवासी राकेश सिंह  से काफी दिनों से थी। ऐसे में राकेश सिंह साल 2023 में गांव डढ़ौली स्थित अपनी दो एकड़ कृषि भूमि को बेचने के लिए घर पर आये। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक मुश्त रकम की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। कई किश्तों में रूपयों को दे सकता हूं। पीड़ित का आरोप है कि उक्त राकेश राजी होकर कैश तथा बैंक खातों के माध्यम से करीब 4900050 रुपए ले ली। रकम पाने के बाद भी उक्त राकेश की ओर से भूमि को बैनामा नहीं किया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब पंचायत में भी रूपये वापस लौटने के बदले में भूमि बैनामा करने की बात से राकेश सहानी मुकर गए। अब तो राकेश की ओर से न भूमि दी जा रही है। न ही दी गई रकम वापस लौटाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि उन्हें अब जानमाल की धमकी भी दी जाने लगी है।
कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित बृज्येन्द्र बहादुर सिंह उर्फ आशीष के तहरीर पर आरोपी राकेश सिंह और पत्नी संगीता निवासी इंद्रानगर वार्ड (असमन छपरा) के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
error: Content is protected !!