![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। शहर के मिया वार्ड में सोमवार को मीट बेचने के दौरान दो दुकानदारों के बीच चाकू चल गई। इस दौरान चाकू के हमले में रास्ते से गुजर रहा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को लोंगो की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य के निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के पूछताछ में पता चला कि शहर के मिया वार्ड में सड़क किनारे मीट बेच रहे दो दुकानदारों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस दौरान दोनों दुकानदारों एक दूसरे के प्रति आक्रोशित हो उठे। फिर चाकूबाजी करने लगे। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे माड़वाड़ी वार्ड निवासी हरिओम अग्रवाल (17) चाकू के हमले में घायल हो गया। किशोर हरिओम अग्रवाल घायल होने के बाद मौके पर तड़पने लगा।
इसी बीच घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे घायल किशोर हरिओम के पिता अजय अग्रवाल लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल बरकरार है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। दो लोगो को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


