![]()
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के मेघौली खुर्द में एक महिला का कूटरचित तरीके से पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस बुधवार देर शाम को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर वतर्मान ग्राम प्रधान सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में पीड़िता गीता देवी निवासी मेघौली खुर्द ने बताया है कि पति अरविंद के नाम से छितौना गांव के टोला चितरी में पैतृक सम्पत्ति है। इसका उन्हें हिस्सा भी मिला हुआ है। जहां पर देवर मुन्ना गौंड रहते है। देवर मुन्ना गौंड निचलौल तहसील में तैनात एक कानूगो का मुंशी है। एक सितंबर 2025 को पति अरविंद की मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर मुन्ना पति का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर वर्तमान प्रधान सहित कुछ लोगों की मदद से साजिश रच फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैतृक संपत्ति हड़प लिया गया। इसी बीच एक नवम्बर को उक्त पैतृक संपत्ति पर पहुंच साफ सफाई करने लगी। इस दौरान देवर मुन्ना आकर पति से संपति खरीदने की बात कहते हुए विरोध करने लगा। हालांकि इसकी जानकारी न उन्हें है न ही किसी गांव के लोगों को है। इतना ही नहीं देवर उन्हें जानमाल की।धमकी भी देने लगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में आरोपी इस्माइल, मुन्ना गौंड, सुलेमान, पृथीपाल, जाकिर, मंतू और रमाकांत निवासी छीतौना के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


