Advertisement

सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को तिलक लगाकर नए सत्र का हुआ शुभारंभ

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचलौल में नए सत्र पर छात्र छात्राओं का नामांकन के साथ ही पढ़ाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में पहले दिन स्कूल पहुंचने वाले नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं के माथे पर शिक्षकों की ओर से तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। स्कूल की ओर से स्वागत होने के बाद छात्र छात्राओं ने कक्ष में पहुंच बेहतर शिक्षा के लिए पढ़ाई शुरू की।
वही स्कूल के प्रधानाचार्य ए ब्रिटो ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की नए सत्र का शुभारम्भ नए ऊर्जा व नई उमंग के साथ शुरू करें। अपने मंजिल को आसान करने के लिए कठिन परिश्रम करें। क्योंकि कठिन परिश्रम से हम अपने मंजिल को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अनुशासित ढंग से पठन पाठन को सुगम किया जा सकता हैं। जबकि विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने नए सत्र का शुभारंभ होने पर सभी छात्र व छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी बधाई दी।
error: Content is protected !!