![]()

टॉपर श्रद्धा पांडेय को पुरस्कार देते अतिथि
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज में वार्षिक परीक्षाफल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक रामहर्ष शर्मा और उपप्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया।
इस दौरान रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज की टॉपर बनी कक्षा सातवीं की छात्रा श्रद्धा पांडेय के साथ ही छात्र अमन, आँचल मद्धेशिया, अभय कुमार तिवारी, गुलशन भारती, निर्मला गुप्ता, अभय प्रताप यादव, सुधांशु गुप्ता, सत्यम कुशवाहा, प्रिन्सी गुप्ता, नैन्सी पटेल, अंशिका वर्मा, आदित्य पासवान, अमृता गुप्ता भी बेहतर प्रदेश किया।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कालेज के प्रबंधक ने कहा कि नियमित प्रयास और कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। जबकि कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वंभर पांडेय द्वारा परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बृजेश पांडेय ने की। कार्यक्रम के दौरान दिनेश मणि त्रिपाठी, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, नेत्ररंजन शर्मा, शंभु यादव, हरेंद्र शर्मा, विनोद यादव, संदीप पांडेय, नलिन श्रीवास्तव,शेरकिशुन चौधरी, अवधराज चौधरी, वन्दना गुप्ता, मंजू देवी आदि लोग मौजूद रहे।


