![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर के महाशय वार्ड स्थित चाचा नेहरू चिल्ड्रेन पार्क में शनिवार सकल हिंदू समाज की ओर से हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मेलन में शामिल सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, पर्यावरण संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि आरआरएस विभाग प्रचारक राजीव नयन ने समाज के बंटवारे पर चिंता जताते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण हिंदू समाज बंटा हुआ है। जिसका सीधा लाभ विदेशी ताकतें उठा रही हैं। धर्मांतरण पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति सनातन धर्म छोड़ता है। तो केवल उसकी उपासना पद्धति नहीं बदलती, बल्कि राष्ट्र के प्रति उसकी निष्ठा भी बदल जाती है। धर्म रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह के साहबजादों के बलिदान का वर्णन करते हुए स्वामी जी भावुक हो गए। उन्होंने मातृशक्ति से बच्चों को उच्च संस्कार देने का आह्वान किया। वही विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष हिन्दू सम्मेलन समिति के जितेंद्र पाल ने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष पर समाज को पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता के रूप में पंच परिवर्तन का मंत्र दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल संघ का नहीं, बल्कि पूरे समाज का कार्यक्रम है और इसी के माध्यम से राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। वहीं महिला शक्ति मधु त्रिपाठी ने बच्चों के संस्कार पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनु लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने की। इन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। समारोह के दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन श्यामबिहारी अग्रवाल ने की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, प्रेम बहादुर सिंह, शिवचरन, दुर्गा प्रसाद अग्रहरी,अरुण जायसवाल, संतोष सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, विजय, अभिषेक श्रीवास्तव, तारा देवी, शंभू वर्मा , दिनेश वर्मा, सदाशिव पांडेय, ओमप्रकाश, अनूप मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।


