हिन्दी के शिक्षिका को सम्मानित करते प्रचार्य

Loading

हिन्दी के शिक्षिका को सम्मानित करते प्रचार्य
Maharajganj khabar live 
निचलौल। स्थानीय क्षेत्र स्थित सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, राष्ट्रीय एकता में इसकी भूमिका और हिंदी के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान है। यह देश की राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिंदी विविधताओं से भरे देश में एकता स्थापित करने का प्रमुख माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि हिंदी को सम्मान और व्यापक उपयोग मिलने से इसका प्रभाव और अधिक मजबूत होगा। हिंदी की अध्यापिका डिंपल पटेल ने कहा कि हिंदी के उत्थान के लिए सभी को इसे अपने व्यवहार और कार्यक्षेत्र में पूरी तरह अपनाना होगा। जब तक हिंदी का व्यापक रूप से प्रयोग नहीं किया जाएगा, तब तक इसके विकास की दिशा में अपेक्षित परिणाम हासिल करना मुश्किल है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल, सत्येंद्र गुप्त, रामकेश चौधरी, डिंपल पटेल, डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, मानवेंद्र तिवारी, योगेश विश्वकर्मा, दिनेश साहनी, उमेश प्रजापति, डॉ. वीरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, विवेक राज, प्रतिभा पाल, अमेरिका यादव सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!