![]()

पुराने और नए एसपी
Maharajganj kabhar live
यूपी। यूपी में शासन ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए महराजगंज जिले सहित 27 आईपीएएस अधिकारियों की फेरबदल की है।
शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना को रामपुर स्थानांतरण किया गया है। जबकि शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज को नए पुलिस अधीक्षक के रूप नियुक्त किया गया है। इसी तरह शाहजहांपुर, एटा, रामपुर, चन्दौली, फिरोजाबाद और मऊ सहित कई महत्वपूर्ण जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं। एक खास बात यह है कि लखनऊ और गौतमबुद्धनगर जैसे बड़े कमिश्नरेट में तैनात कई पुलिस उपायुक्तों को जिलों की कमान दी गई है। अमित कुमार आनन्द और डॉ. दीक्षा शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। जबकि विश्वजीत श्रीवास्तव को लखनऊ से हटाकर बहराइच में तैनात किया गया है।


