Advertisement

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच मजदूर से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Loading

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच पुलिस की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे एक मजदूर युवक ने कोल्हुई थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि मामूली बात पर पुलिसकर्मी ने उसका कॉलर पकड़कर घसीटा और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो को महराजगंज खबर लाइव पुष्टि नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल युवक की कॉलर पकड़कर खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
error: Content is protected !!