![]()

मेधावी छात्रा को पुरस्कार देते अतिथि
Maharajgannj khabar live
निचलौल। शहर स्थित रामहर्ष रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज में जूनियर टैलेंट स्पाॅटर कांटेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रामहर्ष शर्मा और संरक्षक राजेन्द्र शर्मा के साथ ही उपप्रधानाचार्य महेंद्र शर्मा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर पर रुद्र पटेल ने प्रथम स्थान हासिल की। इन्हें अतिथियों की ओर से पुरस्कार के रूप में पंखा देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह द्वितीय स्थान हासिल करने वाले आदर्श रौनियार को स्टडी टेबल और तृतीय स्थान हासिल करने वाले कृष्णा पटेल को स्कूल बैग के साथ ही 10 अन्य मेधावियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
इसी तरह जूनियर स्तर पर प्रथम शिवांगी मिश्रा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल की। इन्हें पुरस्कार के रूप में साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वही द्वितीय स्थान हासिल करने वाले अनुष्का यादव को पुरस्कार के रूप में पंखा और तृतीय स्थान हासिल करने वाले आराध्य विश्वकर्मा को पुरस्कार के रूप में स्टडी टेबल के साथ ही 32 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिवार घड़ी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक रामहर्ष शर्मा ने बताया कि छात्र छात्राएं नियमित प्रयास और कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। वही कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विश्वंभर पांडेय द्वारा विभिन्न विद्यालयों के शामिल प्रतिभागी छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बृजेश पांडेय ने की।
कार्यक्रम के दौरान दिनेश मणि त्रिपाठी, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, नेत्ररंजन शर्मा, शंभु यादव, हरेंद्र शर्मा, त्रिपुरारी विश्वकर्मा,विनोद यादव, अवधराज चौधरी, नलिन श्रीवास्तव, शेरकिशुन चौधरी मंजु देवी, वन्दना गुप्ता आदि मौजूद रहे।


