![]()

तस्करी की बरामद नेपाली शराब और टीम
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर पर आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम सोमवार आधी रात में छापा मारकर 33 पेटी नेपाली शराब बरामद कर ली। जबकि तस्कर सुरक्षा एजेंसियों की टीम को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। टीम बरामद तस्करी की नेपाली शराब और एक अवैध बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि भारत नेपाल बार्डर के सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए गस्त किया जा रहा था। इसी बीच झुलनीपुर एसएसबी कर्मी आ पहुंचे। जिनसे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर चर्चा किया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बार्डर से सटे बहुआर गांव के लाइन टोला के करीब बार्डर के पिलर संख्या 500 से लगभग 50 मीटर पूरब पगडंडी रास्ते से कुछ लोग नेपाली शराब की तस्करी कर भारत लाने के फिराक में है। उसके सूचना के बाद मौके पर पहुंच छापा मारा गया। इस दौरान देखा गया कि कुछ लोग नेपाल से बाइक की मदद से नेपाली शराब की तस्करी कर भारत ला रहे है। जिन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी किया गया, लेकिन तस्कर रात का फायदा उठाते हुए बाइक छोड़ मौके से भाग निकले। वही बाइक पर लदी बोरे की तलाशी लेने पर पता चला कि 8 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। इतना ही नहीं आस पास की जगहों पर झाड़ियों की तलाशी लेने पर 25 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई। ऐसे में कुल 33 पेटी से 990 शीशी नेपाली शराब और एक बाइक भी बरामद हुई। मामले में बरामद नेपाली शराब और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


