![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार से होकर एक बाइक सवार युवक गुजर रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे एक शख्स लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दी। शख्स की इस खौफनाक वारदात पास के एक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के पास मौके पर मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना रहा। इस वायरल वीडियो को महराजगंज खबर लाइव पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर 20 सेकेंड का वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक से बाजार के रास्ते गुजर रहा है। इसी बीच पहले से घात लगाए एक शख्स लोहे की रॉड लेकर अचानक सामने आ जा रहा है। अभी बाइक सवार युवक कुछ समझ पाता कि शख्स बाइक सवार युवक कर ताबड़तोड़ हमला करने लगता है। ऐसे में बाइक सवार युवक लहूलुहान होकर जमीन कर गिर जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल युवक को लोगों की मदद से आनन फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां कर डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला।अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले में युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

