Advertisement

ठूठीबारी के करदह गांव में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीणों में हड़कंप

Loading

मृतक युवक का फाइल फोटो

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के करदह गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में जहां चीख पुकार मच गई। अभी ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ऐसे में कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान करदह गांव निवासी 27 वर्षीय अजय विश्वकर्मा पुत्र रामानंद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बातचीत में बताया है कि अजय गुरुवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर उसे काफी आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो अजय का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही चीख-पुकार मच गई। मामले में कोतवाली ठूठीबारी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!