Advertisement

निचलौल में एक दिन के लिए डीएम बनी आठवीं की छात्रा अनन्या दुबे, जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें

Loading

फरियादियों की शिकायत सुनती डीएम बनी छात्रा

Maharajganj kabhar live
निचलौल। क्षेत्र के कस्तूरबा बालिका विद्यालय गड़ौरा में पढ़ने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा अनन्या दुबे सोमवार को डीएम बनीं। मिशन शक्ति के तहत उन्होंने तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बतौर डीएम शिकायतों की सुनवाई की और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इन यादों को अविस्मरणीय बनाने के लिए अनन्या ने डीएम के रूप में कई जिम्मेदारों को कर्तव्यों के प्रति कार्य करने के लिए निर्देश दी।
नवरात्र में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अनन्या दुबे को डीएम बनने का मौका मिला।
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गहनता से सुना। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने छात्रा को कामकाज के बारे में समझाया और अधिकारियों को बुलाकर समाधान के निर्देश दिए। डीएम बनकर आह्लादित अनन्या ने कहा कि डीएम बनना उसका सपना है। आज एक दिन के लिए ही इस पद पर आसीन होकर काफी अच्छा लगा। यह पता चला कि डीएम के पास कितने काम और चुनौतियां होती हैं। अपने लक्ष्य को पाने के प्रति मेरा संकल्प मजबूत हुआ है। वही इस दौरान डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि बेटियों को सशक्त बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा भी मौजूद रहे।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में विकास, राजस्व और पुलिस से कुल 130 शिकायतें आई थी। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य बचे शिकायतों को जल्द निस्तारण करने के लिए संबंधित जिम्मेदारों को मौके पर पहुंच निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बसन्त सिंह, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, अखिलेश कुमार वर्मा, शमा सिंह, इंद्रभान सिंह, पंकज सिंह, उमेश चंद सिंह आदि मौजूद रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!