Advertisement

ब्रेकिंग: निचलौल में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर, लोडर व ट्रॉली जब्त

Loading

पकड़ी गई अवैध खनन में वाहन

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। तहसील क्षेत्र के ग्राम खड़जा में शनिवार को अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टर, एक लोडर मशीन तथा अवैध मिट्टी से लदी एक ट्रॉली को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम खड़जा में छापेमारी की। मौके पर पहुंची टीम ने बिना अनुमति मिट्टी का खनन और परिवहन होते पाया। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर, एक लोडर मशीन और मिट्टी से भरी ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया।
कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने किया। जब्त किए गए सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोतवाली ठूठीबारी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गया है।
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनन माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
error: Content is protected !!