शौच करने निकली लड़की के साथ अश्लील हरकत कर दी धमकी, मुकदमा दर्ज

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

Maharajganj kabhar live

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शौच के लिए निकली एक लकड़ी के साथ एक शख्स अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं शख्स से उलाहना देने पर जानमाल की धमकी देने लगा। फिलहाल इस मामले में पुलिस लड़की की मां के तहरीर पर आरोपी शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लड़की की मां ने बताया है कि बेटी सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। इस बीच गांव का ही रहने वाला एक शख्स मौका पाकर लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बेटी किसी तरह घर लौट आपबीती बताई। उसके बाद वह शख्स के घर उलाहना देने पहुंची थी। जहां पर शख्स उन्हें जानमाल की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में आरोपी विनोद यादव निवासी सिंहपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।