![]()

सुरक्षा में मौजूद पुलिस टीम
Maharajganj kabhar live
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के गांव बैठवलिया दुर्गा मंदिर ब्रह्मस्थान से मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के बीच श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं पुरुषों और नव युवको ने हिस्सा लिया। महिलाओं और बच्चियों ने सर पर कलश रखकर कतार बद होकर बैठवलिया मिश्रौलिया भ्रमण करते हुए नारायणी गंडक नदी के तेरे चार पुल घाट पर पहुंची। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में जल भरा गया। घाट पर विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मिश्रौलिया, बैठवलिया के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।सुबह से ही यज्ञ स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। वातावरण भक्तिमय नारों और भजनों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी मधुसूदन पांडेय ने कहा कि यज्ञाचार्य पंडित गिरजेश त्रिपाठी प्रवचन कर्ता उपेंद्र पांडेय, रवि पांडेय महाराज है। महायज्ञ का कार्यक्रम मिश्रौलिया बैठवलिया के हिंदू भक्त प्रेमियों द्वारा कराया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि कलश यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए कोठीभार थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह,ठुठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर,परसा मलिक थाना प्रभारी अभय नरायण सिंह ढेड़ सेक्शन पीएससी 15 महिला पुलिस तथा 6 एसएसबी के जवान मौजूद रहे।


