Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज: इंडो नेपाल बार्डर पर सोने का बिस्कुट के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Loading

रिपोर्ट, आशुतोष मिश्र
ठूठीबारी। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल बार्डर पर शनिवार को एसएसबी जवानों ने सोने का बिस्कुट के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार कर ली। एसएसबी जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए बरामद सोने को जब्त कर युवक से पूछताछ करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ठूठीबारी बीओपी के एसएसबी जवानों को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स बाइक से सोने का बिस्कुट की तस्करी कर रहा है। ऐसे में एसएसबी जवानों की टीम इंडो नेपाल बार्डर से सटे मरचहवा बगीचे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोक तलाशी ली। जिस दौरान युवक के पास से 100.610 ग्राम का सोने का एक बिस्कुट बरामद हुआ। जिसकी कीमत लाखों रुपए बताया जा रहा है। टीम मौके से आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर ली। जवानों के पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम
तारा प्रसाद मौर्य पुत्र केवल कोइरी, निवासी ग्राम उज्जैनी, जिला नवलपरासी, नेपाल बताया। वही एसएसबी इंचार्ज शिवपूजन ने कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी को रोकने के लिए गश्त और निगरानी लगातार जारी है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!