Advertisement

बढ़या में आरआरसी नाला निर्माण में जमकर हो रही धांधली के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Loading

बढ़या में प्रदर्शन करते आक्रोशित ग्रामीण

Maharajganj kabhar live 

निचलौल। क्षेत्र के मुसहर बस्ती बढ़या में नाला निर्माण चल रहा है। इसमें जिम्मेदारों की मनमानी का फायदा उठाते हुए ठेकेदार जमकर कर रहा है। ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर निर्माणधीन नाला की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण भरत सिंह, दीपक गौंड, साबिर, वशिष्ट, रामेश्वर आदि ने बताया कि गांव नारायणी नदी और जंगल के किनारे बसा हुआ है। ऐसे में बरसात के दिनों में गांव से जलनिकासी के लिए कुछ दिनों से एक मीटर चौड़ा और गहरा आरआरसी नाला का निर्माण चल रहा है। इसमें विभाग के जिम्मेदारों की मनमानी के चलते संबंधित ठेकेदार की ओर से जमकर धांधली की जा रही है। निर्माणधीन नाला में दोयम दर्जे की सामग्री का इसकदर प्रयोग किया गया है, की हल्की ठोकर में नाला धराशाई हो जा रहा है। ग्रामीणों ने आगे कहा कि जिम्मेदारों की मनमानी का फायदा उठाते हुए ठेकेदार नाला का निर्माण कराकर चला जाएगा। लेकिन कुछ ही दिनों बाद नाला टूटने के चलते उनकी दुश्वारियां बढ़ जाएगी। जल्द निर्माणधीन नाला में प्रयोग होने वाली सामग्री की जांच नहीं की गई, तो वह लोग जिला मुख्यालय पहुंच आंदोलन करेंगे। इस सम्बंध में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं। निर्माणधीन नाला की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!