Advertisement

जमीन की सफाई कर रही महिला को पड़ोसियों ने पीटा, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Loading

निचलौल थाना गेट का प्रवेश द्वार

Maharajganj kabhar live

निचलौल। थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव के टोला रनीहवा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस सोमवार को पीड़ित के तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेमरहना गांव के टोला रनीहवां निवासी रीता देवी ने बताया है कि वह आठ मार्च को घर के बगल स्थित जमीन की सफाई कर रही थी। इसी बीच पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गोलबंद होकर उनकी पिटाई कर घायल कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी संध्या देवी, रमेश और इंद्रावती देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!