Advertisement

गिरहिया ग्राम प्रधान ने विधायक से निचलौल बहुआर बदहाल सड़क को बनवाने के लिए लगाई गुहार

Loading

Maharajganj kabhar live

निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के निचलौल बहुआर संपर्क मार्ग कई सालों से बदहाल बना हुआ है। ऐसे में गिरहिया गांव के ग्राम प्रधान ने सिसवा विधायक को पत्र देकर इस सड़क को बनवाने की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने बताया है कि निचलौल बहुआर संपर्क मार्ग से करीब 20 गांव के साथ ही एक दर्जन टोला जुड़ा हुआ हैं। इस बदहाल सड़क से गुजरने में आम लोगों के साथ ही सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को भी होती है। इतना ही नहीं आए दिन सड़क पर गहरे गड्ढों से वाहन अनियंत्रित होकर हादसे के शिकार हो रही है। अगर सड़क बन जाएगा, तो सड़क हादसा के साथ ही लोगों की सफर करने में आसानी हो जाएगी।

error: Content is protected !!