![]()

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले में संपति विवाद में रिश्ते की खून करने की कोशिश की गई है। क्योंकि यहां पर एक युवक संपति विवाद को लेकर दादा पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दी है। आरोपी युवक दादा को लहूलुहान छोड़ मौके से भाग निकला। लोगो की मदद से घायल व्यक्ति को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दी।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 11 निवासी 62 वर्षीय शमीम अंसारी पुत्र उम्मर, शांति नगर चौराहे पर अंसारी ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे उनका 21 वर्षीय पोता लतीफ पुत्र इकबाल अंसारी दुकान पर पहुंचा। कुछ देर बाद वह शमीम अंसारी के पीछे गया और अचानक चाकू निकालकर उनके गले पर वार कर दिया।
हमले के दौरान शमीम अंसारी ने चाकू पकड़ने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ में भी गहरी चोट आ गई। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल पीएचसी पनियरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंच घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जांच में जुट गई है।
इस संबंध में पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


