Advertisement

हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच छात्राओं की हुई विदाई

Loading

कार्यक्रम के दौरान स्कूल बच्चे

 

निचलौल। शहर स्थित हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कालेज में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनु लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद छात्राओं की ओर से मैं जन्नत से बोल रही हूँ गीत, आनंदी गोपाल लघु नाटक का प्रस्तुत कर मानवता पर जोर दिया गया। इसी तरह अल्मास माजीद सिद्धकी और सना फातिमा की ओर से अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत की है। जबकि शिवांगी की ओर से उर्द तकरीर उस्ता की अहमियत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी गई। कालेज के प्रबंधक मौलाना अब्दुल अज़ीज़ सलफ़ी व प्रधानाचार्य अबुल क़ासिम नदवी और विद्या के कोऑर्डिनेटर डॉ० अहमद अज़ीज़ ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों की स्वागत की। जबकि कार्यक्रम का संचालन कालेज के एकेडमिक इंचार्ज फखरे आलम और दियामाथ हलवाई ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर संजय पांडेय,सद्दाम अंसारी, चन्दन पांडेय, विजय गौतम, राजकुमार यादव, ऋषिकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
error: Content is protected !!