लोगो को जागरूक करते क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह

Loading

लोगो को जागरूक करते क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। नेपाल के रसुवा जिले के सीमावर्ती टिमुरे क्षेत्र में अचानक अत्यधिक जलप्रवाह आने से भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने सीमावर्ती इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। टिमुरे बाजार और आसपास के नदी तटीय क्षेत्रों में नुकसान की शुरुआती सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने गंडक नदी के जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखने और नदी किनारे व निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
नेपाल में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर
महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे नेपाल के टिमुरे क्षेत्र में अचानक भारी मात्रा में जलप्रवाह पहुंचा। इसके चलते भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा गया। ऐसे में आशंका है कि इस जलप्रवाह का असर भोटेकोशी-त्रिशूली नदी तंत्र के जरिए आगे निचले क्षेत्रों में पड़ सकता है। नेपाल में बने हालात को देखते हुए महाराजगंज में भी एहतियाती कदम तेज कर दिए गए हैं। इन्होंने आगे बताया है कि संबंधित तहसीलों, राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। गंडक नदी के जलस्तर और संभावित प्रभाव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है।
नदी तटीय और निचले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। राहत और बचाव व्यवस्था को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को अनावश्यक रूप से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। जलस्तर बढ़ने या प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी होने पर तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने को कहा गया है। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाने देने की भी अपील की है। साथ ही अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं से बचने तथा केवल जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा गया है।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
जिला प्रशासन के मुताबिक स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC), महाराजगंज से संपर्क कर सकते हैं।
आपातकालीन संपर्क:
05523-222162
1077 — आपदा हेल्पलाइन
9628819145
9621333537
error: Content is protected !!