Advertisement

यूट्यूबर से शादी रचाने के लिए मुजफ्फरपुर से सिंदुरिया पहुंची युवती

Loading

युवती की स्वास्थ्य जानकारी लेती पुलिस

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर देख मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक युवती एकतरफा प्यार करने लगी। युवती पर प्यार का परवान इसकदर चढ़ा की वह बुधवार को यूट्यूबर के घर आ पहुंची। उसके बाद यूट्यूबर पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। शादी से इंकार करने पर युवती जहर खाने की नाटक रच अचानक गिर पड़ी। जिस दौरान लोगों के साथ पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गई है।
जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के भेड़िया निवासी एक युवक पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। युवक दोस्तों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के कई साइट पर पोस्ट करता रहता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो देख बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली एक युवती एकतरफा प्यार करने लगी। युवक का वीडियो देख युवती के सिर प्यार का परवान इसकदर चढ़ा की वह अचानक युवक के घर आ पहुंची। उसके बाद युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। युवती के हंगामे के बाद कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद पुलिस भी आ पहुंची। युवती को काफी समझाने की कोशिश की गई। लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि शादी न करने के बदले युवक से रकम की डिमांड करने लगी। रकम भी न देने पर युवती जहर खाने की नाटक रच अचानक सड़क पर गिर पड़ी। उसके बाद लोगों और पुलिस कर्मियों के हड़कंप मच गई। पुलिस युवती को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों के मुताबिक युवती को जहर खाने की पुष्टि नहीं हो सकी। इतना ही नहीं उसकी स्वास्थ्य में भी काफी सुधार हो गया था। इसकी सूचना मिलने के बात पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक दो महीने पहले भी युवती यूट्यूबर के घर आकर शादी के लिए दबाव बना रही थी। उस दौरान भी यूट्यूबर की ओर से शादी न करने की बात पर वापस लौट गई थी।
सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती का स्वास्थ में सुधार है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!