Advertisement

तेंदुआ: दूसरे दिन भी नहीं लौटी मां, वन विभाग सीसीटीवी कैमरे की मदद से शावकों पर रखा कड़ी नजर

Loading

गन्ने के खेत में दो शावकों को छोड़ गई मादा तेंदुआ

रिपोर्ट, आशुतोष मिश्र
ठूठीबारी। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत मधवलिया वन रेंज के गांव पिपरिया स्थित सिवान के एक गन्ने की खेत में दो शावकों को छोड़कर गई मादा तेंदुआ दूसरे दिन उनकी सुध लेने नहीं पहुंची। ऐसे में शुक्रवार को वन विभाग की टीम दोनों शावकों के सुरक्षा में जुटे रहे। इतना ही नहीं वन विभाग की टीम शावकों और उनकी मां की निगरानी करने के लिए दो सीसीटीवी कैमरे लगा रखी है।
वन विभाग की टीम का मानना है कि, मादा तेंदुआ अपने दोनों शावकों को वहां लेने आएगी। ऐसे में इर्द गिर्द के ग्रामीण बस्तियों के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
ग्रामीण, सुरेश, पप्पू, राजू आदि ने बताया कि आबादी के करीब तेदुएं के आने से खेती किसानी का कार्य ठप हो चुका है। इतना ही नहीं दोनों शावक भी दूसरे दिन खेत में पड़े रहे। ऐसे में उन लोगों को आशंका है कि शावकों की मां गन्ने की खेत में इर्द गिर्द छिपी है। इतना ही नहीं रात में तेदुएं की दहाड़ भी सुनने को मिली है। इस बीच वन विभाग की ओर से शावकों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को तैनात कर दी गई है। मौके पर मौजूद टीम में शामिल डिप्टी रेंजर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शावकों की निगरानी करने के साथ ही आसपास के खेतों में तेदुएं का पता लगाने के लिए सर्चिंग भी की जा रही है। टीम की ओर से इस बात की भी तस्दीक की जा रही है कि, शावकों की मां स्वस्थ और सुरक्षित है। जो इर्द गिर्द स्थित गन्ने की फसल में छिपी है।
मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शावकों की सुरक्षा में टीम को तैनात कर दिया गया है। शव की उम्र करीब दो से तीन दिन की है। दूसरे दिन पूरी रात शावकों के मां को आने का इंतजार किया जाएगा। मौके पर रात में निगरानी करने के लिए दो सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दी गई है। अगर शावकों की मां नहीं आई तो शनिवार को दोनों शावकों की रेस्क्यू कर चिड़ियाघर गोरखपुर भेज दिया जाएगा।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!